दीपावली पर्व पर सात स्थानों पर धधकी आग

ऋषिकेश। दीपावली पर्व पर फायर बिग्रेड वाहन शाम से लेकर रात तक शहर व आसपास के इलाकों में दौड़ाते रहे। सात स्थानों पर फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली, जिसमें सभी आग की घटनाओं पर बामुश्किल काबू पाया गया। इस दौरान लोगों को सामान का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शहर में आग की घटनाओं की शुरूआत चंद्रभागा से हुई। यहां एक बिल्डिंग की छत पर आग लग गई। धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने छत पर घास में लगी आग को बामुश्किल बुझाया। यहां आग बुझाने के बाद टीम लौटी ही थी कि फिर से कार्यालय का फोन घनघना शुरू हो गया। एम्स के पास वीआईपी कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम दौड़ पड़ी। आग से फ्लैट में कीमती सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने का यह सिलसिला थमा नहीं और चंद्रेश्वरगर में लकड़ी के गोदाम ने आग पकड़ ली। बाजार में तैनात यूनिट को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया। गोदाम में आग बुझाने के बाद शीशमझाड़ी में एक वाहन में आग की सूचना मिली। जाटव बस्ती में भी सीट कवर और फॉम के गोदाम की जानकारी फायर बिग्रेड को मिली। दोनों ही स्थानों पर आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। व्यापारी मोहनलाल ने बताया कि उनका हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। श्यामपुर स्थित बीस फुटी कॉलोनी में भी पराल ढेर में आग लगी। प्रगति विहार में एक घर में आग लगी। इन आग घटनाओं पर फायर बिग्रेड ने काबू किया। अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि ज्यादातर घटनाओं पर अतिशबाजी वजह रही। बताया कि लोगों के सामान का नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

С пациентом работают профильные специалисты, которые оценивают состояние и подбирают безопасный план помощи.
Получить больше информации – прокапать капельницу на дому от запоя