Aaj Ki Kiran

दीपक बाली ने हरिद्वार के लिए रवाना की उत्तराखंड की सबसे बड़ी कांवर

Spread the love

दीपक बाली ने हरिद्वार के लिए रवाना की उत्तराखंड की सबसे बड़ी कांवर
काशीपुर। उत्तराखंड की सबसे बड़ी शिव कांवर को भाजपा नेता दीपक बाली ने पूजा-अर्चना के उपरांत हरिद्वार के लिए रवाना किया और कांवर लाने वाले सभी शिव भक्तों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से नगर के मोहल्ला कटरामालियान से उत्तराखंड की सबसे बड़ी कांवर लेकर काशीपुर के शिव भक्त शिवरात्रि के अवसर पर गंगा जल लेने हरिद्वार जाते हैं। इस बार भी यह कांवर करीब ढाई कुंतल की है, जिसे एक साथ 12 शिव भक्त उठाएंगे। शिव भक्तों के महंत भानु कश्यप, सनी कश्यप, सागर कश्यप, शिवम कश्यप, उदित कश्यप, अजय तोमर, जाॅनी तोमर ने बताया कि इस कांवर को लाने वाले शिव भक्तों के जत्थे में 40 शिव भक्त शामिल हैं, जो बारी-बारी से कांवर को लेकर आएंगे। कांवर को भव्य ढंग से सजाया गया है। यह कांवर इतनी बड़ी होती है कि पुलिस इसे शहर के मध्य से होकर नहीं आने देती जिस कारण नगरवासी इस कांवर को देखने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन इस बार भाजपा नेता दीपक बाली ने शिव भक्तों को विश्वास दिलाया है कि वह खुद 7 मार्च को नगर में पहुंचने वाली इस कांवर का गंगे बाबा मंदिर के पास शानदार स्वागत करेंगे और फिर इसे किला बाजार की तरफ से मुख्य बाजार होते हुए शहर के बीच से लाएंगे ताकि नगरवासी भी इसके दर्शन कर पुण्य लाभ कमा सकें। इस दौरान सुनील टंडन, रचिन गुप्ता, सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, पूर्व पार्षद राधेश्याम प्रजापति, योगेश जोशी, बिट्टू राणा, अमित सक्सेना, अमिताभ सक्सेना एडवोकेट, पवित्र शर्मा, महेंद्र खुराना, कृष्ण कुमार, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, राजकुमार यादव, कविता यादव सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष मौजूद थे।

3 thoughts on “दीपक बाली ने हरिद्वार के लिए रवाना की उत्तराखंड की सबसे बड़ी कांवर

  1. Нарколог на дом в Балашихе нужен, когда человек после алкоголя, запоя, отравления, абстинентного синдрома или употребления наркотиков не может самостоятельно восстановиться и нуждается в медицинской помощи. Вызов врача на дом позволяет быстро оценить состояние пациента, провести осмотр, подобрать препараты, назначить лекарства, поставить капельницу и определить, возможно ли лечение в домашних условиях или требуется госпитализация в стационаре.
    Подробнее тут – https://narkolog-na-dom-balashiha13-4.ru/

  2. В этой статье мы рассматриваем разрушительное влияние зависимости на жизнь человека. Обсуждаются аспекты, такие как здоровье, отношения и профессиональные достижения. Читатели узнают о необходимости обращения за помощью и о путях к восстановлению.
    Читать полностью – частный нарколог

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *