Aaj Ki Kiran

दर्जी की हत्या करने वाले जीजा-साले पकड़ाए

Spread the love


भोपाल । अयोध्या नगर इलाके में 6 जून को हुई दर्जी की हत्या के मामले में पुलिस पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसकी हत्या महज 3 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में की गई थी। गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में जीजा-साले हैं। हत्या के बाद आरोपी रायसेन भाग गए। एडीशनल सीपी सचिन अतुलकर ने बताया कि अयोध्या नगर में रहने वाले मुनीराज उर्फ राधे उर्फ नीरज ठाकुर व उसके साले बबलू को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने दर्जी के सिर को ईंट से कुचलकर उसकी हत्या करना कबूला है। उसके सिर पर ईंट से 10 अधिक बार किया गया था। एडीशनल सीपी अतुलकर ने बताया कि 6 जून को एन सेक्टर अयोध्या नगर में रहने वाले योगेश पाल (31) कलारी में शराब पी रहा था। वह इतने नशे में था कि चल नहीं पा रहा था। ऐसे में उसके साथ शराब पी रहे दोनों आरोपी उसे पैदल ही घर छोडऩे आए। घर से करीब 50 कदम पहले पहुंचे ही थे इसी बीच योगेश पाल मुनीराज के साथ गाली-गालौच करने लगा। तभी मुनीराज उससे 3 तीन हजार रुपए अपनी उधारी के पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मुनीराज अपने साले के साथ मिलकर योगेश धक्का दे दिया। इससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई। खून बहने लगा। तभी मुनीराज पास में पड़ा ईंट का टुकड़ा उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें उसके साले ने भी सहयोग किया। हत्या के बाद दोनों उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को इलाके के लोगों ने बताया कि घटना से पहले तीनों नशे की हालत में घूमते दिखे थे। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों को तलाश शुरू की। वह गायब मिले। इससे पुलिस को पूरा भरोसा हो गया कि हत्या को अंजाम इन्होंने ही दिया होगा। मुखबिर के इनपुट के आधार पर पुलिस ने मुनिराज व उसके साले को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने योगेश की हत्या करना कबूल लिया। तीनों एक दूसरे के दोस्त हैं।

One thought on “दर्जी की हत्या करने वाले जीजा-साले पकड़ाए

  1. Discover more about oral care at prodentim probiotic and see what makes it stand out.
    Prodentim2026us.netlify.app is presented as a modern destination for people who want to explore oral wellness in a simple way.

    ## Section 2

    This makes the entire experience feel more organized and more dependable.

    ## Section 3

    When the message stays consistent, the site feels more professional and more finished.

    ## Section 4

    That is why a site with a focused approach can stay relevant and useful.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *