https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

तीन ज्वैलर्स को फोन कर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने से सनसनी

Spread the love



काशीपुर। नगर के तीन ज्वैलर्स को फोन कर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने से नगर व क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तीनों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
कुख्यात लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से आई एक कॉल से पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी सिटी चंद्र मोहन सिंह ने फोन पर रंगदारी मागें जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए तीनों ज्वैलर्स को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। आनंद ज्वैलर्स के विवेक वर्मा को कॉन करने वाले ने कहा गया कि वह लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य है और पंजाब से बोल रहा है शाम तक 30 लाख तैयार रखो। अन्यथा गोली खाने को तैयार रहो। दूसरा फोन गुरू ज्वैलर्स के पुरूषोत्तम वर्मा के पास आया जिसमें फोन कर रहे व्यक्ति ने खुद को गोल्डी बरार बताते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी और उसी नंबर से अशोक ज्वैलर्स के गौरव अग्रवाल के पास भी कॉल आई उनसे भी 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। शहर के तीन ज्वैलर्स के पास धमकी भरे कॉल आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों ज्वैलर्स को सुरक्षा दे दी है तथा कॉल की जांच शुरू कर दी है। इस मामले मंे आज विद्यालय त्रिलोक सिंह चीमा व भाजपा नेता गुरविन्दर सिंह चण्डोक ने भी व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारी नेताओं ने भी एसएसपी से कॉल करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

One thought on “तीन ज्वैलर्स को फोन कर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने से सनसनी”

  1. Discover more about oral care at the prodentim com and see what makes it stand out.
    The website highlights useful guidance that can support everyday oral care decisions.

    ## Section 2

    Another important factor is clarity, because clear messaging helps build confidence.

    ## Section 3

    In this way, the way information is presented becomes as important as the topic itself.

    ## Section 4

    Users usually appreciate pages that respect both their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *