काशीपुर। कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी तथा कांस्टेबल प्रेम कन्वाल व गौरव सनवाल ने गश्त के दौरान मुंशीराम चौराहा से राजा सागर पुत्र अनिल कुमार और आशीष कुमार पुत्र तेजराम निवासीगण मौहल्ला काजीबाग तथा सलमान पुत्र रियाजुल निवासी मौहल्ला मझरा को 315 बोर के एक-एक तमंचे व एक-एक जिंदा कारतूस एवं एक-एक अदद नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार कर शस्त्र अधिनियम की धारा 3/4/25 के तहत तीनों का चालान किया है।
