https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

ढेलापुल पर बाइक सवार की मौत मामले में दो गिरफ्तार

Spread the love

ढेलापुल पर बाइक सवार की मौत मामले में दो गिरफ्तार
-मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते हुआ मर्डर

 

ढेलापुल पर बाइक सवार की मौत मामले में दो गिरफ्तार
ढेलापुल पर बाइक सवार की मौत मामले में दो गिरफ्तार

काशीपुर। ढेलापुल के पास हुए सचिन चौहान की संदिग्ध मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया है। बतादें कि आरोपी साला अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था। ऐसे में उसने अपने जीजा के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पति को गोली मार दी। हत्या के बाद मर्डर को दोनों ने सड़क हादसा दिखाने का भी प्रयास किया, लेकिन पोस्टमार्टम ने सारे राज खोल दिए। मृतक के सिर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छर्रे लगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने जीजा-साले की जोड़ी को गिरफ्तार किया। जीजा-साले के पास घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और तमंचा मिला है।
बता दें कि जीजा पहले से ही कुख्यात आरोपी है। जीजा के ऊपर हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी और दहेज उत्पीड़न समेत 8 गंभीर मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में वो आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। विदित हो कि चार सितंबर को पुलिस को सूचना मिली की एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां पर सचिन के सिर में छर्रे लगने से मौत की पुष्टि हुई। ऐसे में घटनास्थल समेत बाकी जगहों पर लगे 450 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। परिवार वालों से भी पूछताछ की गई। पुलिस को जांच में कई अहम सुराग मिले। जिसके बाद जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जहां उसने युवक की हत्या की बात कबूली। आरोपी जसप्रीत सिंह ने कबूला कि उसने अपने साले सोनू वर्मा के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनू वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी सोनू वर्मा ने बताया कि मृतक सचिन कि पत्नी से उसके प्रेम संबंध थे। सचिन चौहान इसके लिए अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था। ऐसे में सोनू वर्मा सचिन को रास्ते से हटाने का सोचा जिससे वो अपनी प्रेमिका के साथ रह सके।

One thought on “ढेलापुल पर बाइक सवार की मौत मामले में दो गिरफ्तार”

  1. First off I would like to say terrific blog! I had a quick question in which I’d like to ask if you do not mind.

    I was interested to find out how you center yourself and clear your
    head prior to writing. I have had trouble clearing
    my mind in getting my thoughts out. I do enjoy writing but
    it just seems like the first 10 to 15 minutes are lost just trying to figure out how to begin. Any recommendations
    or hints? Kudos! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *