Aaj Ki Kiran

डीपीएस चेयरमैन ‘ऐकैडैलीट अवाॅर्डदृ2026’ से सम्मानित

Spread the love

डीपीएस चेयरमैन ‘ऐकैडैलीट अवाॅर्डदृ2026’ से सम्मानित

डीपीएस चेयरमैन ‘ऐकैडैलीट अवाॅर्डदृ2026’ से सम्मानित
डीपीएस चेयरमैन ‘ऐकैडैलीट अवाॅर्डदृ2026’ से सम्मानित

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार के लिए गर्व और उल्लास का ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और हरमन सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘ऐकैडैलीट अवाॅर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ‘एड्यूलेजेंड’ श्रेणी के तहत ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा जगत के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण, नवाचार और समर्पण के माध्यम से शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ग्रोवर का चयन इस सम्मान के लिए होना उनके प्रभावी नेतृत्व, संस्थान के प्रति प्रतिब(ता और शिक्षा क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान का प्रमाण माना जा रहा है। सुरजीत सिंह ग्रोवर के मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और आधुनिक शिक्षण प(तियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रमिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस सम्मान को डीपीएस परिवार की सामूहिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय परिवार में इस अवसर पर खुशी का माहौल है। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् व संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।