डा. अवनीश उनियाल की पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में धाद साहित्य एकांश के तत्वावधान में वरिष्ठ शिक्षाविद् व साहित्यकार डा. अवनीश उनियाल के कविता व गजल संग्रह ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी और मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका पूनम नैथानी की प्रकृति प्रार्थना से हुई। मुख्य अतिथि अनिल रतूड़ी ने रचनाओं की बेबाकी और पहाड़ी संवेदनशीलता को सराहा। राधा रतूड़ी ने इसे पर्वतीय परिवेश व मानवीय संवेदनाओं का सुंदर गुलदस्ता बताया।उन्होंने विसंगतियों के खिलाफ लिखने के कवि की तारीफ की। डा. अतुल शर्मा ने इसे नई पीढ़ी की मौलिकता और व्यवस्था विरोध का परिपक्व स्वर कहा। डा. सुधारानी पांडे ने रचनाओं को समाज और समय के साथ गहरा संवाद स्थापित करने वाला बताया।धाद साहित्य एकांश की संयोजक कल्पना बहुगुणा और प्रकाशक गणेश चंद्र उनियाल ने पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य संयोजक डा. विद्या सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डा. सुधारानी पांडे ने की। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसि( शायर शादाब अली ने किया।
