
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद ) ठाकुरद्वारा विधानसभा में अपने ग्राम नारायणपुर छँगा में ठाकुरद्वारा देहात मंडल के शक्ति केंद्र मुनिमपुर के सभी वूथ अध्यक्ष वूथ प्रभारी और शक्ति केंद्र मे निवास करने वाले जिले व मंडल के पदा अधिकारियों सहित एक बैठक आयोजित हुई | बैठक में आने वाले चुनाव में विधानसभा 26 ठाकुरद्वारा मैं पार्टी प्रत्यासी कैसे जिताया जाए इस पर चर्चा हुई .. | इस पर सभी वूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने विचार रखे गए | बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से आए राकेश प्रजापति , एवं किशोर कुमार कोर्डिनेटर ठाकुरद्वारा, उनके सहयोगी राजीव , डॉ ओमपाल सिंह सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, देहात मंडल अध्यक्ष अखिलेश विश्नोई, महामंत्री विनीत विश्नोई, ज़िला मंत्री भानु प्रताप ,ज़िला उपाध्यक्ष ओमपाल सेनी , शक्ति केंद्र संयोजक सुरेंद्र ,सभी बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, समरपाल , विरेंद्र सिंह, अभय प्रताप, अभिषेक, तेजप्रकाश, ठाकुर अजय प्रताप सिंह शांति सिंह, नरेंद्र सिंह, रिशु, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।