https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौके पर मौत, दूल्हा समेत सात घायल

Spread the love


आगरा । आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाज के समीप आगरा-जयपुर हाईवे पर बरातियों की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत सात घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में पेमाराम पुत्र गेनाराम, हेमराम पुत्र गेनाराम, तारा देवी पुत्री पेमाराम, और कार चालक प्रवीण कुमार की मौत हुई है। जबकि दूल्हा नैनाराम समेत सात लोग घायल हैं। बताया गया है कि कार में दूल्हा समेत 13 लोग सवार थे। ये सभी राजस्थान के जिला रामसमंद के गांव सरोड के रहने वाले थे। नैनाराम की शादी बिहार के पटना निवासी युवती से तय हुई थी। शनिवार तड़के सभी लोग बरात लेकर पटना जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक कट मारा, जिससे बराबर में चल रही कार उसकी चपेट में आ गई। हादसा होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रोल प्लाजा प्रबंधक मनीष रंजन ने बताया कि कार में लोग फंसे हुए थे। कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पटना में बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और राजस्थान के राजसमंद में दुल्हन के आने की, लेकिन हादसे की खबर ने लोगों को झकझोर दिया। मृतकों के परिजन आगरा पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

One thought on “ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौके पर मौत, दूल्हा समेत सात घायल”

  1. Howdy! This post could not be written any better!

    Reading through this post reminds me of my good old room mate!

    He always kept talking about this. I will forward
    this write-up to him. Fairly certain he will have a good read.
    Thank you for sharing! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *