ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग

काशीपुर। एक ज्लैलर्स की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर मेन बाजार में कोतवाली के निकट जीबी पंत इंटर कालेज के बाहर बनी महेश ज्वैलर्स की दुकान में आग लग गई, जिसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि आग शाॅटसर्किट के कारण लगी होगी।
