Aaj Ki Kiran

जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर।सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार जुआरियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने ताश की गड्डी व 9200 रूपये बरामद किये हैं। गिरफ्तार जुआरियों का चालान 13 जीएक्ट के तहत किया गया है। दरअसल, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के द्वारा आॅपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत समस्त जनपदों को अवैध सट्टे की बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक काशीपुर द्वारा प्रभारी एसओजी काशीपुर के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार एवं निर्देशन में टीम ने काशीपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए शुक्रवार को मौहल्ला अल्ली खां स्थित कब्रिस्तान के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते फैजान पुत्र नजाकत अली निवासी मौहल्ला अल्ली खां, जफर अली पुत्र गुलफाम निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, सलमान पुत्र अली अहमद निवासी काली बस्ती अल्ली खां तथा फहीम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी झंडू शाह बाबा की मजार के पास, श्मशान रोड काशीपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक ताश की गड्डी व 9200 रूपये नकद बरामद हुए। सभी का 13 जीएक्ट के तहत चालान किया गया। इन्हें  गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट,एसओजी कांस्टेबल दीपक कठैत, कैलाश तोमक्याल, विनय व गिरीश कांडपाल थे।

12 thoughts on “जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार

  1. Woah this is just an insane amount of information, must of taken ages to compile so thanx so much for just sharing it with all of us. If your ever in any need of related information, just check out my own site!

  2. Hello this is kinda of off topic but I was wondering if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding knowledge so I wanted to get advice from someone with experience. Any help would be enormously appreciated!

  3. Sweet blog! I found it while browsing on Yahoo News. Do you have any tips on how to get listed in Yahoo News? I’ve been trying for a while but I never seem to get there! Thank you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *