Aaj Ki Kiran

जानलेवा हमले के फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love
जानलेवा हमले के फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार
जानलेवा हमले के फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार
जानलेवा हमले के फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अपराधियों के विरु( सख्त निर्देश के चलते काशीपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया  है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है।
ग्राम गांधीनगर खत्ता निवासी हरजीत सिंह ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया था कि बीती 9 मार्च को मंगल सिंह, मलकीत सिंह सहित पांच लोगों ने उनके पिता सतनाम सिंह और माता हरजीत कौर पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया था। इस हमले में उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए कुंडेश्वरी क्षेत्र से दो नामजद अभियुक्तों मंगल
सिंह और मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मंगल सिंह बाजपुर के ग्राम हजीरा बरहैनी का निवासी है, जबकि मलकीत सिंह काशीपुर के गांधीनगर खत्ता का रहने वाला