काशीपुर। ई रिक्शा चलाने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला पक्काकोट निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र अंगन लाल ई रिक्शा चालक था। पता चला है कि मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात्रि लगभग 1 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के दो पुत्र हैं। दोनों अविवाहित है।