छोटा हाथी वाहन में आग लगने से मचा हड़कंप

काशीपुर। दढ़ियाल रोड पर एक वाहन में आग लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि वाहन पूरी तरह जल गया।
जानकारी के अनुसार गत रात्रि छोटा हाथी वाहन संख्या यूके-18 सीए-7089 दढियाल रोड से स्पेयर पाट्र्स लेकर जा रहा था कि उसमें अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। माना जा रहा है कि वाहन की वायरिंग में खराबी के चलते आग लगी होगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में मौजूद स्पेयर पार्ट्स के सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। अग्निशमन विभाग की टीम में चालक संदीप शर्मा, फायरमैन राहुल शाह और महिला फायरमैन रजनी शामिल रहे।
