चैती मेला में आयोजित निशुल्क रेडक्राॅस चिकित्सा शिविर सम्पन्न

काशीपुर। चैती मेला परिसर में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी काशीपुर शाखा के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय निशुल्क रेडक्राॅस चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य दर्जा मंत्री सीमा चैहान ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान सोसाइटी सचिव अरुण पंत ने 21 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर की आख्या प्रस्तुत की। काव्य सम्मेलन से पूर्व रेडक्राॅस सोसाइटी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि सुश्री सीमा चैहान समेत कवियों, शिविर में अनवरत रूप से चिकित्सा उपचार में लगे चिकित्सकों तथा सहयोगियों को पुष्प मालाओं, शाल और स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री व पंडा मनोज अग्निहोत्री परिवार की ओर से भी मुख्य अतिथि, कवियों तथा रेडक्राॅस पदाधिकारियों को मां बाल सुन्दरी देवी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। समाज सेवी अमित कुमार शर्मा अपने पिता की, स्मृति में कवियों तथा चिकित्सकों को स्मृति चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सोसाइटी चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा ने अतिथियों तथा अनवरत रूप से चिकित्सा सेवा में लगे चिकित्सकों सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षक जेपी अग्रवाल, बृजेश कुमार गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, अरबिंद सक्सेना बंटी, सरोज ठाकुर, विमल गुड़िया, डाॅ. योगेश चैहान, विकल्प गुड़िया, सुधा शर्मा समेत नारायण नगर पीएचसी चिकित्सक स्वास्थ्यकर्मी समेत श्रोतागण मौजूद रहे।
