Aaj Ki Kiran

चेक बाउंस के दोषी को तीन माह की सजा

Spread the love


काशीपुर । न्यायायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन ने चेक बाउंस के दोषी को तीन माह के कारावास और 4.20 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। ग्राम गोपीपुरा, हेमपुर स्थित कंपनी पीएसआर इनोवेशन्स एलएलपी के महाप्रबंधक राजकुमार अरोरा ने अपने अधिवक्ता विरेन्द्र कुमार चौहान के माध्यम से न्यायायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में परिवाद दायर किया। कहा आरोपी अनिल कुमार सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी कांठ रोड मुरादाबाद यूपी ने पांच जनवरी 2018 को फर्म पर आकर पीवीसी पाइप के विभिन्न रेंज के ऑर्डर दिए थे। जिसमें तीन लाख 30 हजार से ज्यादा का माल खरीदा गया। आरोपी द्वारा कहा गया इसका भुगतान जल्द कर देगा। 28 जनवरी को एक और ऑर्डर लगाकर अनिल ने कंपनी से कहा दोनों ऑर्डर का भुगतान वह एक साथ कर देगा। खरीदारी के एवज में पहला भुगतान एक लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक से कंपनी के एकाउंट में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद एक सप्ताह बाद दोबारा एक लाख ट्रांसफर हुआ। बाकी बचे तीन लाख 99 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान के लिए बैंक ऑफ बडौदा शाखा का मुरादाबाद बैंक का चेक दिया गया। 21 मई 2018 को यह चेक क्लियर करने के लिए जब चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इसके बाद कंपनी की ओर से नोटिस भी भेजा गया, लेकिन उसका न तो जवाब आया और न ही भुगतान किया गया। 20 जून 2018 को मामले में न्यायायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया। मामले में न्यायालय ने आरोपी अनिल कुमार को तीन माह कारवास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

10 thoughts on “चेक बाउंस के दोषी को तीन माह की सजा

  1. Most often since i look for a blog Document realize that the vast majority of blog pages happen to be amateurish. Not so,We can honestly claim for which you writen is definitely great and then your webpage rock solid.

  2. This blog post is excellent, probably because of how well the subject was developed. I like some of the comments too though I could prefer we all stay on the subject in order add value to the subject!

  3. Unquestionably believe that which you said. Your favorite reason seemed to be on the net the easiest thing to be aware of. I say to you, I certainly get annoyed while people consider worries that they plainly don’t know about. You managed to hit the nail on the head. Will probably be back to get more. Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *