Aaj Ki Kiran

चुनाव तिथि घोषित न करने पर एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला

Spread the love



काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित न होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
अभाविप के विभाग सह संयोजक करन भारद्वाज ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं जिसको लेकर अभाविप पूरे प्रदेश भर में चुनाव बहाल की मांग कर रही है। महाविद्यालय में अनेकों प्रकार की समस्या उत्पन्न होने से महाविद्यालय प्रतिनिधित्व न होने पर समस्या का निवारण ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है, इसलिए छात्र संघ चुनाव होना बहुत महत्वपूर्ण है। कुलपति का पुतला फूंकने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री को प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया और चेतावनी दी गई कि दो दिन के भीतर तिथि घोषित न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा। इस दौरान जिला संगठन मंत्री केशव बिजलवान, अंशु पाल, मानस सिंघल, कोमल मंडल, साक्षी पांडे, आकांक्षा कश्यप, प्राची सारस्वत, आयुष बिश्नोई, अमन पाल, अमरजीत सिंह, निशांत दीक्षित, अनमोल गुप्ता, नीरज ठाकुर, शिवम चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

One thought on “चुनाव तिथि घोषित न करने पर एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला

  1. Снятие запоя – это не только прекращение приема спиртных напитков, но и целый комплекс мероприятий, включающий очищение и восстановление организма, а также нормализацию общего состояния больного. В современных условиях наркологическая клиника может предложить вывод из запоя на дому, лечение запоя в стационаре, капельницу, детоксикацию, медикаментозный курс, психологическую помощь, кодирование, реабилитацию и дальнейшее сопровождение семьи. Такой подход позволяет не просто вывести человека из тяжелого периода, а определить причины зависимости, подобрать индивидуально эффективное лечение и снизить вероятность повторного срыва.
    Получить дополнительную информацию – наркологический вывод из запоя анапа

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *