Aaj Ki Kiran

चिकित्सक के यहां हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार, माल बरामद

Spread the love


पुलिस गिरफ्त में अभियुक्तगण
काशीपुर। चिकित्सक ईश्वर अग्रवाल पुत्र प्रदीप पैगिया निवासी आईसीआईसीआई बैंक के पीछे बाजपुर रोड काशीपुर थाना आईटीआई द्वारा तहरीर दी थी कि अस्लाह से लैस होकर कुछ बदमाशों ने उनके घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर बेखौफ होकर घर में घुसकर आलामारी का लॉक तोड़ा और चांदी के आभूषण व वर्तन आदि चोरी कर लिए। तहरीर   आधार पर आईटीआई थाने में धारा 457/380 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर  चन्द्रमोहन सिह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी  काशीपुर वीर सिह के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक आईटीआई आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा अज्ञात अभियुक्तों की तलाश व माल बरामदगी हेतु क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, एसओजी से प्राप्त सर्विलांस सम्बन्धी जानकारी ले रही थी कि आज उपरोक्त की घटना में संलिप्त  4 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से प्रातः 7.40 बजे घटना में चोरी किए गये लगभग एक लाख रुपये के चांदी के वर्तन व सिक्कों तथा एक अवैध तमंचा व 2 कारतूस व 2 चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान छुट्टन पुत्र स्व. सोहन लाल निवासी ग्राम सैवियाकला थाना पटवाई जिला रामपुर हाल निवासी प्रकाश सिटी से आगे खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई, चन्द्रपाल सैनी उर्फ पण्डित पुत्र लालमन सैनी निवासी समदा, रामसहाय का मझरा थाना मूंढापाण्डे जिला मुरादाबाद हाल निवासी महुवाखेड़ागंज थाना आईटीआई, विनोद कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सैजनी थाना बनियाढेर जिला सम्भल, मौ. यासीन पुत्र फूलमियां निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना बगदा जिला बूंगा उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल हाल निवासी खजूरिया खास, दिल्ली के रूप में पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा घटना में खैरूल नाम के एक अन्य अभियुक्त के संलिप्त होने की बात बताई गयी है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगणों द्वारा एक योजना के तहत आपराधिक षडयन्त्र रचकर अवैध अस्लहों से लैस होकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है जिनके विरु( मुकदमे में धारा 411/120बी आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए चोरो से चांदी के गिलास 12, चांदी के लोटे, चांदी के सिक्के-6, एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस तथा दो अवैध चाकू बरामद किए है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार भट्ट, उप निरीक्षक विजय सिह, उप निरीक्षक रविन्दर बिष्ट एसओजी काशीपुर, कां. ध्यान सिह, कां. अमित राणा, कां. नवीन भट्ट, कां. मुकेश कुमार, कां. उमेश तोमक्याल, कां. जितेन्द्र सिह, कां. जितेन्द्र राय, कां. ललित चौधरी, एसओजी कां. गिरीश काण्डपाल, एसओजी कां. विनय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *