Aaj Ki Kiran

चार दिवसीय ऑल इंडिया रेलवे पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आगाज 4 से

Spread the love



काशीपुर। 19वीं पुरूष व 13वीं महिला ऑल इंडिया रेलवे पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आगाज मंगलवार, 4 जुलाई को यहां उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह में होने जा रहा है। प्रतियोगिता 4 से 7 जुलाई तक चलेगी। जिसको लेकर आज यहां मानपुर रोड स्थित एक बैंकट हॉल में ऑल इंडिया रेलवे के कीड़ा अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारियां दीं।
प्रेस वार्ता के दौरान मण्डल क्रीड़ा अधिकारी शिखर दयाल, मण्डल क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा व टूर्नामेंट डायरेक्टर अर्जुन अवार्ड सम्मानित ई.एस. भास्करण ने बताया कि इस प्रतियोगिता पूर्वाेत्तर रेलवे मण्डल क्रीडा संघ इज्जतनगर तथा रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिा का शुभारंभ मण्डल रेलवे प्रबंधक श्रीमती रेखा यादव द्वारा 4 जुलाई को प्रातः साढ़े नौ बजे किया जायेगा। प्रतियोगिता में ऑल इंडिया रेलवे के खिलाड़ी 850 किलो से लेकर 1100 किलो तक वेट उठाने वाले प्रतिभागी अपने कौशल को दिखाएंगे जहां इस प्रतियोगिता में रेलवे की टीमो में लगभग अलग अलग ज़ोनो के देश भर के करीब 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऑल इंडिया रेलवे चैंपिनशिप के अलावा कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन यह पहली प्रतियोगिता है जिसमें 16 ऑल इंडिया रेलवे की टीमों के खिलाड़ी पहली बार उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित इस प्रतियोतिगता में प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है विगत रात्रि टीम का काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फैयाज अहमद, नागराजन एवं इज्जतनगर मण्डल सभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *