https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

चन्द्रावती महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिन्दी पखवाड़ा

Spread the love

चन्द्रावती महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिन्दी पखवाड़ा

चन्द्रावती महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिन्दी पखवाड़ा
चन्द्रावती महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिन्दी पखवाड़ा

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 18 सितम्बर को महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा ‘हिन्दी दिवस’ पर हिन्दी पखवाड़ा बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त व हिन्दी विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने हिन्दी गीत, हिन्दी कविता एवं हिन्दी साहित्य की समृ(ि में योगदान देने वाले कालजयी कवियों की कविताओं का काव्य पाठ किया। हिन्दी भाषा ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने हिन्दी भाषा के महान साहित्यकारों को याद कर उन्हें श्र(ांजलि देते हुए हिन्दी के महत्व व उपयोग पर बल दिया। इस अवसर पर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असि. प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. मंगला, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार एवं सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *