Aaj Ki Kiran

घरेलू कलह के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी की

Spread the love

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने घरेलू कलह के कारण जहर खाकर खुदकुशी कर ली। माता-पिता और बेटे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सोनीपत के न्यू महावीर कॉलोनी निवासी दिनेश उनकी पत्नी बृजेश और बेटे अंकित ने घरेलू कलह के चलते सल्फास की गोलियां खा लीं, इसके बाद कॉलोनी में चीख-पुकार मच गई। उनके परिजन आनन-फानन में तीनों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ने इलाज के दौरान तीनों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के न्यू महावीर कॉलोनी के रहने वाले अंकित (27) की शादी दिल्ली की रहने वाली डोली के साथ हुई थी, लेकिन डोली ने पति अंकित और सास-ससुर पर दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। बीते दिन अंकित के पिता दिनेश (54) और माता बृजेश (48) ने कोर्ट से अपनी जमानत ले ली और आज दोपहर तीनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके मृतक दिनेश के भाई अनिल ने अंकित की पत्नी उसके पिता और कई परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि हमें सोनीपत के सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि न्यू महावीर कालोनी के रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक दिनेश उसकी पत्नी बृजेश और बेटा अंकित है। परिवार का आरोप है कि अंकित की पत्नी ने उन पर दहेज का मुकदमा दर्ज करवा रखा है, और कल तीनों में ही कोर्ट से जमानत ली है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।

One thought on “घरेलू कलह के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी की

  1. Trải nghiệm tốc độ xử lý trò chơi vượt trội tại 188v con , nơi mọi thao tác đặt cược đều diễn ra mượt mà, không gián đoạn, tối ưu hóa cơ hội chiến thắng cho khách hàng. (Tương tự cho đến đoạn 40, tập trung vào: Công nghệ, sự tinh tế, kho game đa dạng) TONY03-18O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *