Aaj Ki Kiran

ग्राम पंचायतों में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायत दिवस

Spread the love

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
ठाकुरद्वारा विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया गया । इसी क्रम में ग्राम पंचायत राघुवाला में भी राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एडीओ कृषि नोवहार सिंह द्वारा किसान पेंशन, किसान सम्मान निधि किसानों से संबंधित विस्तार से जानकारी दी इसी दौरान पंचायत भवनों पर प्रधानमंत्री द्वारा लाइव ऑनलाइन प्रसारण दिखाया गया । इसी क्रम में रजनीकांत ग्राम विकास अधिकारी द्वारा बताया गया ग्राम पंचायत मैं मुख्य विकास कार्य क्या क्या होने हैं इस संबंध में ग्राम वासियों से से भी उनकी राय मांगी गई । तत्पश्चात वित्तीय वर्ष 22 -23 की वार्षिक कार्ययोजना मैं सम्मिलित किया गया । इसी क्रम में पुष्पेंद्र सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत को कैसे खुले में शौच मुक्त बनाए रखना है । तत्पश्चात ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस में परिवर्तित करना है तथा ग्राम पंचायत में ठोस द्रव्य एवं अवशिष्ट का प्रबंधन कैसे करना है । की भी कार्य योजना बनाई गई तथा ग्राम पंचायत में पूर्व से निर्मित पंचायत भवन को मरम्मत कर मिनी सचिवालय के रूप में स्थापित किया गया तथा बताया गया कि ग्राम वासियों को परिवार रजिस्टर की नकल जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आय जाति स्थाई प्रमाण पत्र नई पेंशन बनवाने हेतु यह सारी सुविधाएं ग्राम पंचायत में स्थापित सचिवालय द्वारा किया जा रहा है इस कार्य को ऑपरेटर करने हेतु ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भी नियुक्ति कर दी गई है । ग्राम पंचायत में पिंक सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है जिसका ग्राम वासियों द्वारा प्रयोग किया जा रहा है सामुदायिक शौचालय की रखरखाव हेतु सहायता समूह की सदस्य को केयरटेकर के रूप में नियुक्त कर दिया गया है इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविताएं व वॉल पेंटिंग की प्रतियोगिता भी कराई गई इस आयोजन के अध्यक्षता ग्राम प्रधान यामीन द्वारा की गई तथा प्रतिभागी के रूप में ग्राम पंचायत रोजगार सेवक अकील अहमद, पंचायत सहायक ग्राम पंचायत के संभ्रांत व्यक्ति ग्राम पंचायत सदस्य सहायता समूह की महिलाएं तथा ग्रामवासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *