Aaj Ki Kiran

गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाली नमिता गुप्ता का वैश्य समाज ने किया स्वागत

Spread the love


हरिद्वार। फेसबुक पर एक घंटे में सर्वाधिक फोटो अपलोड कर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाली हरिद्वार की नमिता गुप्ता का श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत किया। रानीपुर मोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर स्वागत के दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर नमिता गुप्ता ने हरिद्वार व समस्त वैश्य समाज को गौरवान्वित किया है। अशोक अग्रवाल ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी प्रकार कम नहीं है। आवश्यकता उन्हें अवसर देने की है। महिला विंग की अध्यक्ष शशी अग्रवाल व ऋतु तायल ने कहा कि नमिता गुप्ता वैश्य समाज का गौरव हैं। समस्त वैश्य समाज को उन पर गर्व है। उनके शानदार प्रदर्शन से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। बेटियों के संरक्षण व संवद्र्धन में सभी को योगदान करना चाहिए। पिंकी अग्रवाल, आरती अग्रवाल व सीमा अग्रवाल ने कहा कि बेटीयों में भी अपार प्रतिभा है। नमिता गुप्ता ने अपनी प्रतिभा से इसे साबित भी कर दिया है। बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज व देश सेवा में योगदान कर रही है। इस अवसर पर ललतेश गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, अंजना गुप्ता, पूजा गोयल, पूजा बंसल, शालिनी अग्रवाल, विनीत जैन, सपना गर्ग, नमिता गुप्ता, मीनू बंसल, विनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

4 thoughts on “गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाली नमिता गुप्ता का वैश्य समाज ने किया स्वागत

  1. Interested in UFC? https://ufc-white-house.com unique mixed martial arts tournament will take place on June 14, 2026, in Washington, D.C., on the South Lawn of the White House. It will be the first professional sporting event in history to be held directly on the grounds of the U.S. presidential residence.

  2. Пробелмы с финансами? https://financedirector.by анализ стратегий планирования, управления денежными потоками и инвестициями. Практические примеры, инструменты финансового менеджмента и эффективные решения для устойчивого развития бизнеса.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *