गाय के पेट से निकला ७५ किलो पॉलिथीन

Spread the love

 
जबलपुर । जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालय में एक गाय के पेट का ऑपरेशन करके पशु चिकित्सों ने ७५ किलो पॉलिथीन और न जाने क्या-क्या कचरा निकाला। पशु चिकित्सकों ने गाय की जान बचाने के लिए घंटों ऑपरेशन की मशक्कत करनी पड़ी। गाय के पेट से निकले ७५ किलो कचरे को देखकर पशु चिकित्सक हैरान रह गए बल्कि गौरक्षा और पशु पालकों पर भी कई सवाल खड़े हो गए। क्या गौंवंश सुरक्षित है। पशु आहार पशु पालक पशुओं को दे रहे है या नहीं यह बहुत बड़ा सवाल है। अब गौवंश के लिए हरा चारा और भूसा भी चरनोई सीमा खत्म होने के बाद आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा। जबलपुर के पशु चिकित्सा अस्पताल वेटरनरी में एक ऐसी गाय पहुंची, जिसका ऑपरेशन करने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए। गाय का पेट इतना ठोसहो चुका था, बिल्कुल पत्थर की तरह की पशु चिकित्सकों को भी इसका ऑपरेशन करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इलाज के बाद गाय के पेट से जो कुछ भी निकला वह बेहद ही चैंकाने वाला था। पशु चिकित्सकों ने बताया कि गाय के पेट से एक,दो किलो नहीं बल्कि ७५ किलो पॉलिथीन और न और किस्म-किस्म का कचरा निकला। बता दें यह हालत हमारे गौवंश की इसलिए भी हो रही है कि अब शहरों में क्या गांवों तक में इन पशुओं को पशु आहार ढंग से नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello