Aaj Ki Kiran

गायत्री शक्तिपीठ में दिनेश संग रूबी की हुई शादी – दोनों नेत्रहीनों ने शादी की जताई थी इच्छा

Spread the love


बांदा। अलीगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ के गायत्री मंदिर में शनिवार को नेत्रहीन दिनेश उर्फ रंचू साहू तथा रूबी गुप्ता के आपसी सहमति से पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के बिल गांव क्षेत्र के निवासी 33 वर्षीय दिनेश उर्फ रंचूसाहू पुत्र चंदा साहू का मध्य प्रदेश क्षेत्र के अजय गढ़ निवासी रूबी गुप्ता ने गायत्री शक्तिपीठ में अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेकर जन्म जन्म का साथ निभाने का वादा किया इसके साथ ही एक दूजे के लिए हो गए। मंदिर परिसर में वर वधू पक्ष के परिजन लोगों की उपस्थिति में गायत्री मंदिर के परिवाजक भरत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोशनी तिवारी अखिलेश शिवहरे शोभा गोयल सुधा बहन मोहिनी अग्रवाल के सानिध्य में शादी संपन्न कराई उक्त अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन साहू वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता गायत्री शक्तिपीठ के नवीन निगम रवि दोसर मुख्य ट्रस्टी रामचंद्र गुप्ता शिव बोधन ओम जी सुशील गुप्ता सहित आनंदी गुप्ता अरुण निगम साक्षी बने उक्त अवसर पर तुलसी के पेड़ गायत्री महामंत्र के चित्र भेंट किए गए।

2 thoughts on “गायत्री शक्तिपीठ में दिनेश संग रूबी की हुई शादी – दोनों नेत्रहीनों ने शादी की जताई थी इच्छा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *