-मौत की सही वजह जानने के लिए पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
-दो साल पहले महर्षि देव की शादी लवली सिंह से हुई थी, पत्नी की तलाश जारी
सासाराम। रोहतास जिले के बरना गांव में एक महिला ने अपने पति के गले में दांत से काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान बरना गांव में रहने वाले महर्षि देव सिंह (35) के रूप में हुई है। दो साल पहले महर्षि देव की शादी लवली सिंह से हुई थी। दोनों की 10 महीने की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद और मारपीट के दौरान पत्नी लवली ने अपने पति की गर्दन में जबरदस्त तरीके से दांत गड़ा दिया। इससे पति की गर्दन की नली क्षतिग्रस्त हो गई और इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही महर्षि देव की मौत हो गई।
इस वारदात के बाद जहां परिवार में मातम है, वहीं आरोपी पत्नी फरार हो गई है। मृतक के शव के पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची है। साथ में मृतक के परिजन भी हैं। मृतक के बहनोई ने बताया कि महर्षि देव सिंह की पत्नी लवली सिंह ने गर्दन में दांत काट कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिस कारण उनकी मौत हो गई। इस केस की जांच बिक्रमगंज के डीएसपी शशि भूषण सिंह खुद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने ही पति महर्षि देव की हत्या की है। उन्होंने पत्नी पर पति की गर्दन पर दांत से काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल आरोपी पत्नी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Сопровождение импорта полностью соответствует нашим требованиям и срокам https://vsoprovozhdenie.ru/