Aaj Ki Kiran

कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदान 26 को

Spread the love

कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदान 26 को

कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदान 26 को
कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदान 26 को

काशीपुर। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ;रजि.द्ध, काशीपुर की त्रिवर्षीय कार्यकारिणी के गठन हेतु सोसाइटी के चार पदाधिकारियों एवं सात कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव प्रक्रिया आज शनिवार से आरंभ होने जा रही है।
मुख्य चुनाव अधिकारी योगेन्द्र मोहन सक्सेना के मुताबिक कुल 409 मतदाताओं वाली इस सोसाइटी की चुनाव संबंधी समस्त प्रक्रिया श्री रामलीला ग्राउंड, काशीपुर में संपन्न कराई जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मुख्य चुनाव अधिकारी श्री सक्सेना ने मीडिया को बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के लिए निर्धारित पात्रता रखी गई है उसी के अनुसार चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की खरीद शनिवार 18 जुलाई को प्रातः 9 से 11 बजे तक की जाएगी। नामांकन करने की प्रक्रिया रविवार 19 जुलाई को प्रातः 10 से 12 बजे तक संपन्न होगी। इसके बाद इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक की जाएगी तदोपरांत सायं 5 बजे प्रत्याशियों की प्रारंभिक ;अस्थायीद्ध सूची प्रकाशित की जाएगी। नामांकन वापसी की प्रक्रिया सोमवार 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न होगी। इसके बाद सायं 6 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान रविवार 26 जुलाई को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा तथा मतगणना उसी दिन सायं 4 बजे से मतगणना पूर्ण होने तक संपन्न की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश चावला और प्रियांशु बंसल समेत दीपक मित्तल, नूतन शंकर नागर, दीपक कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, निपेंद्र चौहान, पूरन सिंह गोले व प्रदीप रस्तोगी आदि उपस्थित थे।