नई दिल्ली । दिल्ली में ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वाले लोग जुर्माने और अन्य सजा से बचने के लिए कुछ अनोखे बहाने बनाने लगे हैं जैसे कि ‘कुत्ता मेरा ड्राइविंग लाइसेंस खा गया गर्भवती होने की वजह से मैं सीट बेल्ट नहीं पहन सकती’ और ‘प्रेमिका इंतजार कर रही है।श् बता दें कि दिल्ली पुलिस के एक ट्वीट के जवाब में यूजर्स की यह राय सामने आई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ट्रैफिक पुलिस को यह बताना कि उन्होंने पहली बार नियमों का उल्लंघन किया है, इससे वे जुर्माने से बच जाते हैं। दिल्ली पुलिस के ट्वीट पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट करके यूजर्स से पूछा था कि वे ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर किस तरह के बहाने बनाकर जुर्माने से बचने की कोशिश करते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘नियमों का उल्लंघन करने के बाद आपने जुर्माने से बचने के लिए यातायात पुलिस के सामने सबसे अनूठे बहाने क्या दिए हैं दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट के जवाब में सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़े ही अनूठे बहानों के बारे में बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘सर, मेरी प्रेमिका इंतजार कर रही है। जाने दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा। और यह तरीका हर बार कामयाब हो जाता है।’ एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘सर, पहली बार है। छोड़ दो पक्का अगली बार ऐसा नहीं होगा। सौरभ श्यामल नामक एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक दिन हेलमेट न पहनने पर पकड़े जाने पर मैंने कहा सर, हम छात्र हैं और हमारे पास पैसे नहीं हैं। वहीं एक महिला ने जवाब में कहा, ‘गर्भवती हूं सीट बेल्ट नहीं पहन सकती। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा अपने दोस्त का बहाना बता रहा हूं सर बीवी का अफेयर चल रहा है किसी के साथ, हौज खास में बैठी है अभी उसी के साथ। लोगों ने ऐसे-ऐसे बहाने बताए, जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल है।

Сопровождение ВЭД помогло нам минимизировать риски и ускорить процесс доставки товаров. Всё организовано грамотно и чётко. Работать с профессионалами приятно и спокойно – https://vsoprovozhdenie.ru/