Aaj Ki Kiran

किसान विकास क्लब की बैठक में एसडीएम को बताईं समस्याएं

Spread the love



काशीपुर। किसान विकास क्लब ;उत्तराखण्डद्ध की मासिक बैठक गत दिवस अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन संजय राजपूत ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने किसानों को हरेला पर्व की बधाई देते हुए किसानों से पेड़ लगाने की अपील की। किसानों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा अपनी खेती संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। जिस के निराकरण का उन्होंने आश्वासन दिया। तत्पश्चात किसानों के साथ मंडी परिसर में पौधा रोपण किया।
किसान विकास क्लब की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार एवं किसान विकास क्लब के मीडिया प्रभारी तथा लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं जसपुर निवासी संजय राजपूत वरिष्ठ हास्य कवि को सामाजिक कार्य करने पर पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में दयाल फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने धान की अच्छी फसल के लिए मोनो जिंक, अनमोल माइक्रो पाउडर, ह्यूमिक फर्टिलाइजर गोल्ड एवं परम ट्रेप का इस्तेमाल करने के विषय में बताया। क्लब के संरक्षक एवं संयोजक इंजीनियर हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि आजकल यह आवश्यक है कि किसान भाई अपनी जमीन के कुछ हिस्से में कृषि संबंधी नए प्रयोग करें। अंत में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह एवं सभी किसान भाइयों का सफल आयोजन सम्पन्न होने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कुमार, सुभाष चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह आर्य, एड. अशोक कुमार शर्मा, स्वेतांशु चतुर्वेदी, दिनेश कुमार शर्मा, भीम सिंह सरफराज हुसैन, अजय कपूर आदि उपस्थित थे।

One thought on “किसान विकास क्लब की बैठक में एसडीएम को बताईं समस्याएं

  1. Discover more about oral care at reviews of prodentim and see what makes it stand out.
    Prodentim2026us.netlify.app stands out as a modern resource for those looking to understand oral wellness more easily.

    ## Section 2

    That convenience can create a smoother experience for someone visiting for the first time.

    ## Section 3

    People often assess a website not only by design but also by practical value.

    ## Section 4

    For anyone studying oral wellness online, prodentim2026us.netlify.app provides a focused starting point.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *