Aaj Ki Kiran

किरायेदार सत्यापन अभियान में सात मकान मालिकों पर जुर्माना

Spread the love



काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्तियों के विरु( अभियान एवं सत्यापन के तहत आज पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चैकी प्रभारी कटोराताल नवीन बुधानी द्वारा पुलिस टीम के साथ मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें 60 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया व किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर कुल 7 मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का पुलिस एक्ट के तहत न्यायालय चालान किया गया। पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों से आग्रह किया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के किराए पर कमरा न दें। पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में प्रभारी चैकी कटोराताल नवीन बुधानी, महिला हेड कां. संतोषी खड़ायत, प्रेम व गिरीश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *