Aaj Ki Kiran

काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे की दुर्दशा सुधारने को कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Spread the love

काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे की दुर्दशा सुधारने को कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

 

काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे की दुर्दशा सुधारने को कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे की दुर्दशा सुधारने को कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

काशीपुर। काशीपुर से रामनगर जाने वाली नेशनल हाईवे सड़क के निर्माण की मांग को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त होने पर अपना रोष व्यक्त करते हुए इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे लगभग 30 किमी की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिम काॅर्बेट पार्क से जोड़ने वाली यह सड़क सरकार के विकास की पोल खोलती है। दुर्घटनाओं का सबक बन चुकी यह सड़क सरकार का मुंह चिढ़ाती है, लेकिन भाजपा सरकार काशीपुर के विकास की उपेक्षा कर रही हैं। कहा कि अगर सरकार ने इसका शीघ्र निर्माण नहीं किया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे।  इस दौरान कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट,  मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, अरुण चैहान, सुभाष पाल, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद होंडा, चंद्रभूषण डोभाल, संतोष मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती, प्रदीप जोशी, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।