Aaj Ki Kiran

काशीपुर बार एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love


काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष व उनके भाई के विरू( दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर आज बार एसोसिएशन सचिव ने एक ज्ञापन महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी व उनके भाई मोहन चौधरी के विरु( 26 मार्च को षड्यंत्र के तहत उनके विरोधि राजकुमार गिरी द्वारा एक झूठी तहरीर पुलिस चौकी कुंडेश्वरी काशीपुर में दी गई जो किसी दबाव के कारण कुंडेश्वरी चौकी के इंचार्ज द्वारा धारा 307, 506 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज कर ली गई जबकि यह प्रथम सूचना रिपोर्ट बिल्कुल झूठी वह एक षड्यंत्र के तहत रचा हुआ राजनीतिक ड्रामा है। इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर से भी बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल मिला था जिसमें कि उन्होंने निष्पक्ष जांच की बात की थी। सचिव बार एसोसिएशन प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि प्रशासन को शीघ्र ही इस प्रकरण की जांच कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखाने वाले के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास, उप सचिव अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पेगिया, ऑडिटर भास्कर त्यागी, कैलाश सिंह बिष्ट, तदवीर हुसैन, सुखबीर सिंह, अब्दुल रशीद, संजय रोहेला, रईस खान, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खान, अभिषेक कंबोज, अनूप बिश्नोई, सोनल सिंघल, विशाल सक्सेना, अमन राणा, गौरव कुमार, राजीव कुमार आदि अधिवक्ता शामिल हैं।

2 thoughts on “काशीपुर बार एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  1. Really appreciate the logical flow of this article, each section naturally leads into the next which makes the reading experience smooth and the information easier to retain afterwards.

  2. The attention to detail in this piece is remarkable, small touches like clear subheadings and well-chosen examples make a big difference to how easily the content can be absorbed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *