Aaj Ki Kiran

काशीपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले मेयर दीपक बाली

Spread the love

काशीपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले मेयर दीपक बाली

 

काशीपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले मेयर दीपक बाली
काशीपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले मेयर दीपक बाली

फोटो-1 सीएम धामी को मांग पत्र सौंपते मेयर दीपक बाली
काशीपुर। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक महत्वपूर्ण भेंटवार्ता की, जो नगर के विकास और जनसुविधाओं पर केंद्रित रही। इस दौरान महापौर बाली ने काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं, भविष्य की जरूरतों और विकास के विज़न को विस्तार से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। महापौर दीपक वाली ने जो-जो आवश्यकताएं व्यक्त की मुख्यमंत्री ने उन सभी पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी।
मेयर बाली ने नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक कचरा निस्तारण वाहनों की आवश्यकता बताई जिस पर काशीपुर नगर निगम को कूड़ा निस्तारण हेतु 30 वाहन व 5,000 स्ट्रीट का अनुरोध किया, दोनांे मांग स्वीकृत हो गईं। नाले और नालियों की सफाई तथा मरम्मत हेतु भी डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी। नगर में आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए मेयर बाली ने स्वीकृत जमीन पर गौशाला निर्माण हेतु 4 करोड़ 89 लाख 88 हजार रुपए दिए जाने की मांग की। नगर के आठ प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई। महापौर बाली ने एक इंटीग्रेटेड एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स के निर्माण का विचार भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस कॉम्प्लेक्स में सभी प्रशासनिक विभाग एक ही छत के नीचे संचालित होंगे। गिरिताल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर भी मेयर बाली ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया। अंत में पांच नए पार्कों के निर्माण और मौजूदा पार्कों के जीर्णाे(ार का प्रस्ताव भी रखा। मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रस्तावों की सराहना की और काशीपुर नगर निगम के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव सहायता प्रदान करने पर सहमति जताई।

One thought on “काशीपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले मेयर दीपक बाली

  1. Качественное SEO https://outreachseo.ru продвижение сайта для бизнеса. Наши специалисты предлагают эффективные решения для роста позиций в поисковых системах. Подробнее об услугах и стратегиях можно узнать на сайте

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *