काशीपुर। आरआर स्क्वायर मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाप्फ मुकदमा दर्ज किया है।
मौहल्ला महेशपुरा निवासी संजीव ठाकुर पुत्र केवल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि विगत 4 सितंबर को शाम करीब 7-8 बजे उन्होंने अपनी कार संख्या डीएल 01 सीएम 5233 को आरआर स्क्वायर मॉल के पार्किंग में खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने घर चले गए। देर रात वह वापस मॉल में खड़ी अपनी कार के पास आये तो उनकी कार के शीशे टूटे हुए थे। उस समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उनकी कार को मानवेन्द्र के कहने पर उसके दोस्तों ने कार के शीशे तोड़कर नुकसान किया है। कार स्वामी संजीव ठाकुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलापफ धारा 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Super Over coming up, can’t call this one! Chef’s kiss!