Aaj Ki Kiran

कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीः पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

Spread the love

नैनीताल। बल्दियाखान के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाले।
शुक्रवार को नानकमत्ता उधमसिंह नगर निवासी इजहार खान (32) अपनी पत्नी नौरीन खान के साथ कार से नैनीताल घूमने आ रहे थे। बल्दियाखान के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। शवों को एंबुलेंस की मदद से नैनीताल मोर्चरी भेजा गया। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। रेस्क्यू टीम में एसओ विजय मेहता, एसआई दीपक बिष्ट, एसआई भावना व सुधीर फुलार, संजय सिंह, सुरेश चंद्र जोशी, मुकुल सिंह, पवन सिंह, गिरधर सिंह आदि ग्रामीण थे।

2 thoughts on “कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीः पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

  1. mã nhận thưởng 888slot liên tục đạt giải thưởng nhà cái uy tín của năm nhờ vào sự đổi mới không ngừng trong danh mục sản phẩm giải trí. Từ các game bài đối kháng đến những giải đấu thể thao ảo, tất cả đều được tối ưu hóa để mang lại trải nghiệm mượt mà nhất. TONY03-18O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *