https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

कांग्रेस पार्टी आमजन को उसके अधिकार देने और दिलाने को सदैव प्रतिबद्ध है और रहेगीःमुक्ता सिंह

Spread the love

कांग्रेस पार्टी आमजन को उसके अधिकार देने और दिलाने को सदैव प्रतिबद्ध है और रहेगीः मुक्ता सिंह

कांग्रेस पार्टी आमजन को उसके अधिकार देने और दिलाने को सदैव प्रतिबद्ध है और रहेगीःमुक्ता सिंह
कांग्रेस पार्टी आमजन को उसके अधिकार देने और दिलाने को सदैव प्रतिबद्ध है और रहेगीः मुक्ता सिंह

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में समूचे उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर में भी कांग्रेस पार्टी दमदार प्रदर्शन कर विजय का परचम लहराएगी। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर सत्ता पक्ष की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराएं। मीडिया को जारी बयान में श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भारी दबाव और जनता की सत्ता पक्ष के प्रति विरोधी होती जा‌ रही सोच का संज्ञान लेते हुए लंबे अंतराल के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में निकाय चुनाव कराने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि हालांकि, सरकार की मंशा अभी भी चुनाव कराने की नहीं है। वहीं, कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में विकास के मामले में काशीपुर की जो दुर्गत हुई है, वह किसी से जरा भी नहीं छिपी है। अनाप-शनाप टैक्स वसूली के बावजूद‌ निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं आम जन को नहीं मिल सकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन को उसके अधिकार देने और दिलाने को सदैव प्रतिबद्ध है और रहेगी। उन्होंने जनसाधारण से आग्रह किया कि इस निकाय चुनाव में किसी के भी बहकावे में न आकर कांग्रेस पार्टी को मौका दें ताकि वह काशीपुर में अवरुद्ध विकास को गति प्रदान कर सके। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की ओर ध्यान देते हुए सत्ता पक्ष की जनविरोधी सोच जनता के सामने उजागर करें।

6 thoughts on “कांग्रेस पार्टी आमजन को उसके अधिकार देने और दिलाने को सदैव प्रतिबद्ध है और रहेगीःमुक्ता सिंह”

  1. 想要减少客服工作中的重复打字,可以访问易歪歪官网了解快捷回复软件。易歪歪允许用户建立自己的话术库,并按照不同业务场景保存常用内容。通过窗口吸附,客服可以在聊天过程中直接搜索和发送短语,不需要频繁复制和粘贴。软件支持多关键词与拼音搜索,也提供自定义热键,方便快速找到需要的回复。对于不同使用需求,用户可以选择易歪歪电脑版的Pro或单机版。Pro支持云同步和批量管理,单机版则将数据保存在本机,适合希望独立管理客服话术的个人用户。

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *