कविता यादव बनीं व्यापार मंडल महिला मोर्चा की काशीपुर अध्यक्ष

काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, अश्वनी छाबड़ा एवं काशीपुर जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग की सहमति से व्यापार मंडल की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अग्रवाल एडवोकेट ने काशीपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद श्रीमती कविता यादव को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महिला मोर्चा काशीपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नगर अध्यक्ष बनने पर हापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, गुरविंदर सिंह खिलेंद्र चौधरी चंडोक, आशीष गुप्ता, पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यों ने उन्हें बधाई दी है।
