Aaj Ki Kiran

कल्याणी नदी में हत्या कर फेंका गये महिला का शव मामले मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू

Spread the love

रुद्रपुर। अज्ञात महिला के सड़े-गले शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। यदि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा तो जल्द ही हत्याकांड का पुलिस खुलासा कर देगी।
छह सितंबर को रम्पुरा-भदईपुरा के बीच कल्याणी नदी में एक सड़ा गला अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर सीओ अमित कुमार व रंपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। देखा कि महिला का शव एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद था और उसके हाथ पांव बंधे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल बृजेंद्र शाह ने बताया कि अज्ञात महिला के शव मिलने के मामले में दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई। यदि महिला की शिनाख्त हो जाती है तो आरोपी की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जा सकता है है।

2 thoughts on “कल्याणी नदी में हत्या कर फेंका गये महिला का शव मामले मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू

  1. Нужен трафик и лиды? вывод сайта в топ SEO-оптимизация, продвижение сайтов и реклама в Яндекс Директ: приводим целевой трафик и заявки. Аудит, семантика, контент, техническое SEO, настройка и ведение рекламы. Работаем на результат — рост лидов, продаж и позиций.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *