-एटीएम का खाली कैश बॉक्स, प्रयोग की गई स्कार्पियो गाड़ी और कई अन्य औजार बरामद

काशीपुर। पुलिस ने 11 लाख रुपये से भरे स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ ले जाने वाली घटना का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पकड़े गए सदस्यों के पास से उखाड़े गए एटीएम का खाली कैश बॉक्स, प्रयोग की गई स्कार्पियो गाड़ी और कई अन्य औजार बरामद हुए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम देने घोषणा की है।
कोतवाली परिसर में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 18 दिसंबर की रात में स्कार्पियो में सवार होकर आए छह लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। लौटते समय उन्होंने एक व्यक्ति से छह हजार रुपये भी लूटे थे। मामले में पुलिस ने समस्तपुर कलां थाना सरसांवा सहारनपुर निवासी नाजिम, बेगीनाजर थाना गंगो सहारनपुर निवासी कासिम उर्फ काला उर्फ पहलवान और ग्राम साहपुर थाना गंगो सहारनपुर निवासी शमशुद्दीन उर्फ शमशु को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के भी पास से तीन लाख चालीस हजार की बरामदगी हुई है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने यूपी के मथुरा, हरियाणा के गुरुग्राम और राजस्थान के कोटपुतली में भी एटीएम लूटने की घटना की थी। मामले में तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। खुलासा करने वाली टीम में एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसओजी प्रभारी भारत सिंह, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और पुलिस की सीसीआर कैमरा टीम के सदस्य दरोगा राजीव शर्मा, सिपाही दीपक नेगी, गिरीश रावत आदि शामिल थे। सामाजिक संस्था खालसा फाउंडेशन ने खुलासा कारने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। वहां जगमोहन सिंह बंटी, प्रभात साहनी, दीपक बाली, राजीव सेतिया, जतिन नरूला आदि थे।

Brat Generator – Free Online Brat Style Cover Text Generator.
Restore Old Photos is a professional service that brings your precious memories back to life with advanced photo restoration technology
Concrete Calculator provides fast and accurate concrete calculations in cubic yards, cubic feet, and cubic meters.
Ai Photo Enhancer is a fast and easy AI-powered photo enhancement tool.
HEIC to JPG is a free online tool that allows anyone to quickly and easily convert HEIC images to JPG format.
AI Image Editor – Free Online AI Image Editor for photo enhancement and editing.
This online square face generator is the best Picrew alternative in English — create adorable square face icons for social media and game development
Image to Image AI provides a simple drag-and-drop interface that lets anyone generate high-resolution, AI-enhanced images in seconds.