Aaj Ki Kiran

 एक वर्ष पूर्ण होने पर महापौर दीपक बाली ने गिनाईं नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

Spread the love

एक वर्ष पूर्ण होने पर महापौर दीपक बाली ने गिनाईं नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

 एक वर्ष पूर्ण होने पर महापौर दीपक बाली ने गिनाईं नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
एक वर्ष पूर्ण होने पर महापौर दीपक बाली ने गिनाईं नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

काशीपुर। नगर निगम महापौर के रूप में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन, सहयोग से काशीपुर नगर निगम ने बीते एक वर्ष में विकास की नई इबारत लिखी है। महापौर दीपक बाली ने  अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 7 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम ने सेवा, विकास और विश्वास के मंत्र के साथ शहर को आधुनिक, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस और परिणामकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने विकास के क्षेत्र में शहर की जनता के साथ-साथ मीडिया द्वारा दिए गए सहयोग की काफी प्रशंसा की। आईजीएल और नैनी पेपर मिल सहित जिन औद्योगिक इकाइयों ने शहर के विकास में आर्थिक मदद दी, महापौर ने उनका भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि काशीपुर विकास की जिस पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है उसका सारा श्रेय  मुख्यमंत्री धामी को जाता है और उनकी दूरदर्शी सोच और निरंतर सहयोग से ही सब कुछ संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम काशीपुर ने 1 वर्ष में 792 सड़कों को धरातल पर उतारने का काम किया है और इस 1 वर्ष की अवधि में 121 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं साथ ही करोड़ों रुपए की बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1139 पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है, जबकि पीएमएवाई शहरी 2.0 में आवेदनों की संख्या में 78 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृ( दर्ज की गई है। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को )ण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया। नागरिक सुविधाओं पर जोर देते हुए शहर में हाई-टेक शौचालय, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, 5000 नई स्ट्रीट लाइट, तीन नए बस स्टॉप तथा संपत्ति दाखिल-खारिज शुल्क में राहत जैसे फैसले लिए गए, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिला। इसके अलावा उन्होंने आरोग्य केंद्र, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के लाभ के बारे में जानकारी दी। आगामी योजनाओं में शहर में 8 चौराहों का सौंदर्यीकरण, हाई-टेक मार्केट, नगर निगम कॉम्प्लेक्स, वेंडिंग जोन, डॉग शेल्टर, गिरिताल झील परियोजना, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और शहरी हरित क्षेत्रों के विकास जैसी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं की जानकारी दी। इस दौरान शशांक और भाव्या द्वारा 1 वर्ष के विकास कार्यों का प्रजेंटेशन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने भी नगर निगम की उपलब्धियां गिनाते हुए इनके लिए महापौर को बधाई दी। संचालन राजस्व एवं कर अधीक्षक अनिरु( गौड द्वारा किया गया।  इस अवसर पर उर्वशी दत्त बाली, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा,सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी, सहायक नगर अधिकारी शालिनी नेगी एवं विनोद लाल साह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, मुक्ता सिंह, मुकेश चावला, संजय भाटिया सहित नगर निगम के सभी पार्षद व बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।