https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

ऊर्जा निगम की टीम ने मुख्य बाजार में लगाए गए स्मार्ट मीटर

Spread the love

ऊर्जा निगम की टीम ने मुख्य बाजार में लगाए गए स्मार्ट मीटर

ऊर्जा निगम की टीम ने मुख्य बाजार में लगाए गए स्मार्ट मीटर
ऊर्जा निगम की टीम ने मुख्य बाजार में लगाए गए स्मार्ट मीटर

रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को मुख्य बाजार में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए। विरोध की आशंका के चलते निगम की टीम के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता को स्मार्ट सुविधा मिलेगी। अभियान के दौरान व्यापारियों ने निगम की टीम का सहयोग किया। सोमवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) संजय कुमार तिवारी की अगुवाई में टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर मुख्य बाजार में स्मार्ट मीटर लगाए। इस दौरान ईई ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता प्रतिदिन मीटर में अपने यूनिट चेक कर अपनी बिजली की खपत को आवश्यकतानुसार कर सकते हैं। मोबाइल में भी मीटर की यूनिट देखने की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट मीटर लगने पर मीटर रीडर को रींडिग लेने के लिए उपभोक्ता के घर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। महीने के अंत में बिजली का बिल उपभोक्ता के मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता ऑनलाइन अथवा ऊर्जा निगम के कार्यालय में जाकर बिल जमा करा सकता है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आठ टीमें लगाई गई। पहले दिन टीमों ने नैनीताल बैंक गली के सामने मुख्य बाजार, पंत मार्केट आदि में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चालीस स्मार्ट मीटर लगाए। पिछले दिनों शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगने पर विरोध हो गया था। इस बार एहतियात के लिए ऊर्जा निगम की टीम के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहे। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान व्यापारियों को इसकी विशेषता बताते हुए जागरूक किया। इसके बाद व्यापारियों की स्मार्ट मीटर के विरोध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री विजय अरोरा ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी को फूलों का गुच्छा देकर सम्मानित किया।
किच्छा के उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगवाने में भरपूर सहयोग मिल रहा है। सोमवार को चलाए गए अभियान में आठ टीमें लगाई गई थीं। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगवाने के लाभ की जानकारी दी गई। शांतिपूर्वक मीटर लगवाने का कार्य जारी रहेगा। -डीसी गुरुरानी, एसडीओ, ऊर्जा निगम किच्छा

5 thoughts on “ऊर्जा निगम की टीम ने मुख्य बाजार में लगाए गए स्मार्ट मीटर”

  1. I think this post stands out because it explains the topic in a calm and organized way while also keeping the overall discussion interesting enough to encourage readers to stay engaged and continue the conversation thoughtfully.

    CIALIS FOR SALE HERE

  2. Thank you for putting together such a well-organized and carefully written piece of content; the way you have structured the information makes it incredibly simple to understand and ensures that the main message is communicated highly effectively.

    top canadian online casinos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *