उदयराज कालेज के नोमान रजा खान को राष्ट्रीय बाक्सिंग में मिला कांस्य पदक

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के छात्र अनय श्रीवास्तव तथा नोमान रजा खान, गौरव रुहेला, आदर्श चौधरी, अंकुश जिन्होंने राज्य और राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना परचम लहराया।
कक्षा 10वीं के छात्र नोमान रजा खान पुत्र मुख्तार खान ने बेंगलुरु कर्नाटका में 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित 69वें नेशनल गेम्स फेडरेशन अॅफ इंडिया अंडर-19 बाक्सिंग प्रतियोगिता जबरदस्त प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया। कक्षा 8 के छात्र अनय श्रीवास्तव पुत्र संदीप श्रीवास्तव ने खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता की राज्य स्तरीय अंडर 14 बैडमिंटन युगल खेल विधा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनय ने सागर मध्यप्रदेश में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन में भी प्रतिभाग कर टाप 16 में अपनी जगह हासिल की थी। भिवानी हरियाणा में आयोजित 69 वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय एथिलेटिक्स अडर 19 क्रास कंट्री में 11 वीं के छात्र आदर्श चौधरी ने प्रतिभाग कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। 69वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन में छात्र गौरव रुहेला ने अपना परचम लहराया। दिल्ली में राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में छात्र अंकुश ने अपना दमखम दिखाया। विद्यालय भ्रमण पर पहुंचे विद्यालय के पूर्व छात्र जिला जज डायरेक्टर उजाला एकेडमी भवाली प्रदीप पंत और उनकी पत्नी हाईकोर्ट अधिवक्ता मोनिका पंत समेत विद्यालय परिवार ने छात्रों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने छात्र खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य )षि अग्रवाल एडवोकेट मेजर मुनीशकांत शर्मा रोशन लाल वर्मा महेश चंद्र आर्या मनोज शर्मा कौशलेश गुप्ता खेल प्रभारी चौ नवनीत सिंह अधिवक्ता शुभम् सिंघल कपिल भारद्वाज बलजीत सिंह दीपक शर्मा अनिल कुमार सिंह रमेश कुमार पांडेय समेत शिक्षक मौजूद रहे।
