उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की महानगर काशीपुर इकाई की बैठक में की गई कई महत्वपूर्ण मद्दों पर चर्चा
– संगठन में साफ सुथरी छवि के लोगों को ही जोड़ा जाएगा
काशीपुर। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर सिंह कंडारी, प्रदेश महामंत्री हरीश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह के काशीपुर महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने घर पहुंचने पर उनका फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। उसके बाद महानगर काशीपुर इकाई की बैठक में संगठन के विस्तार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर सिंह कंडारी एवम प्रदेश महामंत्री हरीश चन्द्र जोशी ने बैठक में संगठन की प्रगति के लिए खास टिप्स देते हुए उसकी बारिकियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा भुगतान के मामले में प्रदेश के सूचना महनिदेशक बंशीधर तिवारी जी के साथ वार्ता कर बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने का सार्थक प्रयास किये जायेंगे। बैठक में तहसील स्तर पर पत्रकारों की मान्यता दिलाए जाने का भी प्रयास जारी है। संगठन की मेंबरशिप बढ़ाए जाने, कार्यालय, कोष पर भी चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बैठक में बताया कि आगामी 10 सितंबर तक हर हाल में काशीपुर इकाई का पुनर्गठन कर लिया जाएगा, संगठन में साफ सुथरी छवि के लोगों को ही जोड़ा जाएगा। स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं पर विचार कर उनका हर हाल में निदान किया जाएगा। बैठक में तहसील स्तर पर पत्रकारों की मान्यता किए जाने, तथा प्रदेश के सूचना विभाग द्वारा अभी तक कुछ पत्रों के विज्ञापन भुगतान नही किए जाने का मामला भी जोर शोर से उठाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर सिंह कंडारी, प्रदेश महामंत्री हरीश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार चौहान, जिला महामंत्री विनोद सिंह, जिला सचिव सौरभ गर्ग, नगर संरक्षक अनिरु( निझावन, नगर महामंत्री नीरज ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष जयपाल सिंह अहेरिया, प्रचार सचिव रवि शर्मा आदि मौजूद थे।