काशीपुर। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आज महुआखेड़ा क्षेत्र में निजी क्लीनिको का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अक्शा हेल्थ केयर क्लीनिक इंटर कॉलेज रोड में औचक निरीक्षण अक्शा हेल्थ केयर क्लीनिक के CEA Act से संबंधित कोई भी पंजीकरण पत्रावली नहीं दिखा सकें और वहां एक मरीज़ भी भर्ती मिला, उक्त कारवाही के बाद अक्शा हेल्थ केयर क्लीनिक को बन्द करा कर CEA Act से संबंधित पंजीकरण करवा कर ही अक्शा हेल्थ केयर क्लीनिक के संचालक डा नईम अहमद को न खोलने के लिए निर्देशित किया गया हैं, इसके बाद सेंट्रल पैथोलॉजी मैं निरीक्षण करने गए तो वह लैब बन्द करके भाग गया। उसके बाद खड़गपुर देवीपुरा मैं इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिको का निरीक्षण किया गया और CEA Act से संबंधित पंजीकरण नही मिलने पर उन्हें बंद करा कर एक सप्ताह के अंदर CEA Act से संबंधित पंजीकरण करवा कर ही
क्लीनिक खोलने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
उक्त निरीक्षण टीम मैं ब्लॉक जॉच अधिकारी डा अमरजीत सिंह साहनी, कनिष्ठ सहायक अभिषेक सिसोदिया, लोकेश कुमार एवम दो पुलिस कर्मी और संदीप थे।

WOW just what I was looking for. Came here by searching
for xnxx