काशीपुर। रामनगर रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में आज होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया। वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वहां फूलों की होली का भी आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे दीपक बाली ने कहा कि होली आपसी मिलन व प्रेम का पर्व है। इसमें दुश्मन भी आपसी बैर भाव भुलाकर गले मिल जाते हैं। होली पर्व भारतवासियों की सांस्कृतिक धरोहर है। इस पर्व को उसी तरह प्रेम पूर्वक मनाया जाना चाहिए जैसे पुराने समय में मनाया जाता था। इस अवसर पर उर्वशी बाली, मुकेश चावला, मनोज कौशिक, जसवीर सिंह सैनी, जसपाल टिल्लू, अमिताभ सक्सैना, अमन बाली, असरार अहमद, अजय वीर, अमित सक्सैना आदि बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
