Aaj Ki Kiran

आपदा के बाद पत्थरों की बरसात बनी आफतः लोगों की मुश्किलें बढीं

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश से आई आपदा के बाद लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। केदारनाथ हाईवे पर हनुमान मंदिर से संगम बाजार तक पहाड़ी से हर दिन पत्थरों की बरसात हो रही है। पैदल चलने वाले लोग और वाहन चालक पत्थर गिरते समय चोटिल होकर व जान बचाकर भाग रहे हैं। यदि जल्द सुरक्षा के इंतजाम न हुए तो कभी भी यहां बड़ा हादसा घट सकता है। काफी समय से रुद्रप्रयाग में प्राचीन हनुमान मंदिर से लेकर संगम बाजार और लोनिवि कार्यालय तक पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। इस स्थान पर पूर्व में भी जनहानि हुई है जबकि कुछ दिन पहले यहां एक यात्री की पत्थर लगने से मौत हुई। उसके बाद भी लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। कई दफा हाईवे के दोनों ओर वाहन काफी देर तक रुक रहे हैं। शनिवार सुबह पहाड़ी से जंगली जानवरों के साथ ही बंदरों की आवाजाही होने से काफी देर तक पत्थरों की बरसात होती रही। कई वाहन भी बाल-बाल बचे। पैदल चलने वाले लोग, दूध और सब्जी के साथ ही कई जरूरी सामग्री लेने आए गांव के लोग भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते देखे गए। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना होने से पहले पहाड़ी पर ट्रीटमेंट कर लोगों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाने जरूरी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्षो से खतरा बनी पहाड़ी से लोगों की सुरक्षा के प्रति शासन-प्रशासन और पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।
यहां जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। हाईवे के दोनों ओर लोगों को सर्तक करने के लिए पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। जबकि पहाड़ी पर ट्रीटमेंट कर सुरक्षा के प्रयास करने चाहिए ताकि लोगों को सड़क पर चलने में कोई जोखिम न उठाना पड़े।

6 thoughts on “आपदा के बाद पत्थरों की बरसात बनी आफतः लोगों की मुश्किलें बढीं

  1. Site web 1xbet.cd – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

  2. Site web de parifoot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

  3. https://888starz.net.co/
    888Starz Colombia constituye un sitio de apuestas online y casino que agrupa mas de 9.500 titulos, tales como maquinas tragamonedas, juegos de mesa con dealer en vivo junto a una variada seleccion de disciplinas deportivas que incluye desde el torneo local BetPlay hasta la Champions League y los deportes electronicos.

  4. https://ufc327odds.com/
    This Miami-held light heavyweight title fight at UFC 327 presents a classic pick’em for the gambling public, as former titleholder Jiri Prochazka (-142) and surging knockout specialist Carlos Ulberg (+120) gear up to throw down for the vacant belt. The razor-thin odds underscore how evenly matched these two striking specialists happen to be, creating a scenario where a wager on any side hinges entirely on which dynamic fighting style you anticipate will come out on top.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *