
अनिल शर्मा
बरेली। 9 जनवरी की रात्रि में अमन अर्बन एजुकेशन सोसाइटी द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था संथापक अध्यक्ष राशि सक्सेना ने कहा कि संस्था का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को कंबल प्राप्त हो सके। संस्था का प्रयास है कि इस कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे सोये हुए असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए संस्था निरंतर प्रयास करती रहेगी।
संस्थापक सचिव अभिजीत कुमार ने कहा संस्था 4 वर्षों से लगातार समाज को लाभ प्रदान कर सके, इसी उद्देश्य में हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है कोई भी आर्थिक पीड़ित व्यक्ति इस ठंड में अपने आपको असहाय ना समझे। संस्था उन व्यक्तियों के लिए सदैव मदद करने के लिए तैयार है। आशीष सक्सेना ने कहा हम और हमारी टीम से जितना हो सकता है वह सब कुछ करेंगे जो उनके काम आ सके, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने आपको अकेला ना समझें। संस्था उन लोगों के साथ है। संस्था के सभी साथी रात के समय जगह-जगह जाकर कंबल वितरण कर रहे है और यह लगातार करती रहेगी। संस्था में विशेष सहयोग विधाता सक्सेना, ऋषभ मिश्रा, मोहित बेलवाल, पंकज ठाकुर, अथर्व सक्सेना, आधरित सक्सेना, अपूर्व सक्सेना, नीता भारतीय, सुनीति सक्सेना, प्रियंका , सक्षम जौहरी, दीपांश जौहरी, दिनेश सिंह, अभय सिंह,अमन सक्सेना, स्मिता सक्सेना, पारस जोशी, एंकर आना खान,अनुज सक्सेना, सीए आकाश गुप्ता, हर्शिता सक्सेना, शिवी जौहरी रहे जिनके माध्यम से कंबल की धनराशि प्राप्त हुई।
संस्था के कंबल वितरण करने के लिए सदस्य सक्षम जौहरी, अंशुल जौहरी, दीपांशु जौहरी, शिवि जौहरी, आशी सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।


Никаких проблем с документами, всё проверено и согласовано заранее: ВЭД сопровождение импорта