Aaj Ki Kiran

अपाचे बाइक व एक लाख रुयये की नगदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Spread the love


पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को अपाचे बाइक व एक लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया । पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
जनपद बिजनौर के थाना मझौली निवासी नीशू देवी पुत्री हरि सिंह ने पुलिस महा निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2019 को थाना ठाकुरद्वारा के गांव भायपुर निवासी अखिलेंद्र उर्फ कालू पुत्र केहर सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी शादी के वक्त पिता ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था परंतु पति सास और ससुर शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही अपाचे बाइक व एक लाख रूपये की माँग शुरु कर दी । जब उसने दहेज का विरोध किया तो उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया । यहां तक कि खाने पीने की चीजों से भी वंचित कर दिया । पहले वह ससुराल वालों की यातनाऐ सहती रही । लेकिन ससुराल वालों के अत्याचार कम नहीं नही हूए । किसी तरह वह अपने मायके चली आई बिरादरी की पंचायत की गई । पंचायत द्वारा उसे पति के साथ भेज दिया गया । लेकिन पति व ससुराल वालों का रवैया चेंज नहीं हुआ । विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति नशा करने का आदी है नशा करने के बाद उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक मिथुन करता था I इससे उसे असहनीय पीड़ा होती थी ,जब वह विरोध करती तो वह नशे में उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता । कई बार ससुराल वालों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया । आरोप है ,कि पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध ह्रै ।वह दूसरी शादी करना चाहता है । उसके डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है I विवाहिता का आरोप है कि 10 जुलाई 2022 को पति ,सास ,ससुर जबरन गर्भपात करा दिया । 30 जुलाई 2022 की दोपहर 3:00 बजे इन लोगों ने दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया । किसी तरह अपनी जान बचाते वह अपने मायके पहुंची सारी घटना के संबंध में जानकारी दी आरोप है कि 31 जुलाई को उसका पति व ससुर उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गए I1 अगस्त को थाना ठाकुरद्वारा में पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की । उसने पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश होकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जिस पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर पति अखिलेंद्र उर्फ कालू,सास मिथिलेश, ससुर केहर सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *