Aaj Ki Kiran

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर महिला को उतारा मौत के घाट

Spread the love

ऋषिकेश। रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार कर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने लहूलुहान हालत में महिला को एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान कमला देवी (67) पत्नी स्व. जीत सिंह, निवासी रायवाला के रूप में हुई है। जानकारी परिजनों को दे दी गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

5 thoughts on “अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर महिला को उतारा मौत के घाट

  1. Casino Pinco предоставляет доступ к современным слотам и популярным играм.
    Casino Pinco
    Пользователи могут выбирать удобные способы пополнения и вывода средств.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *